कानपुर में अबतक नहीं पकड़ गया 110 की रफ्तार से छात्रा की जान लेने वाला स्टंटबाज

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। 110 की तेज रफ्तार से छात्रा की जान लेने वाला स्टंट बाज युवक पुलिस के शिकंजे से अब तक बाहर है। पुलिस को उसका सुराग अब तक नहीं मिल पाया है।
वहीं इस स्टंट बाजी से मौत का शिकार हुई छात्रा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि तलाश जारी है ,जिसके फलस्वरूप उसे जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
गत दिवस यह घटना होटल लैंडमार्क में शेफ शुक्लागंज में सर्वोदय नगर निवासी मनीष गुप्ता की 23 वर्षीय बेटी भाविका गुप्ता के साथ हुई थी। वह डीएवी डिग्री कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। एनसीसी कैडेट में भी शामिल थी। उसके परिवार में मां कंचन हैं। बड़ा भाई सोहेल गुप्ता प्राइवेट जॉब करता है।
रामादेवी सनिगवां में रहने वाले भाविका के चचेरे भाई अंकित गुप्ता ने बताया कि घटना के समय भाविका ऋषि नगर शुक्लागंज निवासी सहेली नेहा मिश्रा के साथ गंगा बैराज स्कूटी से घूमने जा रही थी। गंगा बैराज पहुंचने से चंद कदम पहले रात अधिक होने के कारण भाविका गंगा बैराज टी-प्वाइंट से घर वापस आने के लिए स्कूटी मोड़ ही रही थी। तभी लगभग 110 किलोमीटर की रफ्तार से बाइक भाग रहे हैं स्टैंड बज ने उसे जोरदार टक्कर मार दी ,जिसके फल स्वरुप अस्पताल में याद के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई।
मोटरसाइकिल में अंकित इंस्टाग्राम आईडीके हिसाब से पुलिस ने आरोपी स्टंट बाज के बारे में पता भी लगा लिया है, लेकिन वह उसे अब तक गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई है।
यह कमेंट इंस्टाग्राम की एक पोस्ट पर लिखा हुआ है। इंस्टाग्राम की इस आई डी के एक कमेंट में लिखा था कि कानपुर के गंगा बैराज पर एक हादसा हुआ है। बाइक से स्टंट कर रहे युवक ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। इससे उसके जबड़े टूट गए। दांत टूटकर सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को हैलट अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी सहेली को मामूली चोट आई थी ,जिसके बाद उसके परिवार में लगा था कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की लगातार तलाश कर रही है। उसके मुताबिक फरार आरोपी स्टंट बाज को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button