CAA के तहत पश्चिम बंगाल के दो बांग्लादेशी शरणार्थी को मिली भारतीय नागरिकता, खुशी से भावुक परिवार

 

अजित प्रसाद /कोलकाता (पश्चिम बंगाल): राज्य में SIR प्रक्रिया जारी रहने के बीच नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के जरिए पश्चिम बंगाल में निवास कर रहे बांग्लादेशी शरणार्थियों को भारत सरकार ने नागरिकता प्रदान की है। इनमें श्यामनगर के रहने वाले सुधीर कुमार दास और उनके भाई सुनील चंद्र दास शामिल हैं।
धार्मिक भेदभाव और उत्पीड़न के कारण ये दोनों भाई अपने परिवारों के साथ 1994 में बांग्लादेश से पलायन कर भारत आए थे। लेकिन भारतीय नागरिकता न होने के कारण उन्हें लंबे समय से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
CAA लागू होने के बाद दोनों भाइयों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया। आवेदन करने के कुछ ही दिनों में उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी गई। नागरिकता मिलने के बाद दोनों परिवार बेहद खुश हैं।

सुधीर और सुनील दास ने कहा कि भारतीय नागरिकता पाना उनके लिए जीवन बदल देने वाला क्षण है। साथ ही उन्होंने कहा कि CAA को लेकर जो लोग भ्रम फैला रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं, और उनके जैसे पीड़ित लोगों को इस कानून से ही आश्वासन और अधिकार मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button