बड़ी बलिया में उर्स आज, धूमधाम से मनाया जाएगा कार्यक्रम

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बलिया नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी बलिया वार्ड-01 स्थित पीर शाह सैय्यद अलाउद्दीन बुखारी का 514वां हर साल की तरह इस साल भी 12 रबीउल अव्वल 5 सितंबर को उर्स मनाया जाएगा।इसको लेकर खानकाह कस्बा बलिया वक्फ स्टेट 225 के मुतवल्ली व सज्जादा नशी सैय्यद शाह इफ्तेखारुल हक ने बताया कि यह उर्स 5 सितंबर को मनाया जाएगा।इसको लेकर लगातार तैयारी चल रही है। यह उर्स 5 सितंबर को रात्रि में मिलादुन्नबी, मजार पर फातिहा व कव्वाली का का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वह नेक ख्वाहिश से इस उर्स में शामिल होने ज़रूर आएं। इस उर्स में प्रशासन के द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। गुरुवार को बलिया डीएसपी साक्षी कुमारी भी शांति व्यवस्था को लेकर उर्स स्थल बड़ी बलिया का भ्रमण की है। ताकि शांतिपूर्वक माहौल में उर्स मनाया जा सके। इसके लिए बलिया प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उर्स मेले में अगर कोई व्यक्ति नशे की हालत में पकड़े जाते हैं तो उसपर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button