दिल्ली में किसी और तरुण को जिहादियों का ग्रास नहीं बनने देंगे: विनोद बंसल

 

नई दिल्ली। मार्च 10, 2026। दिल्ली में किसी और तरुण को इस्लामिक जिहादियों के काल का ग्रास नहीं बनने देंगे। हिंदुओं के सम्मान में अब बजरंगदल मैदान में उतरेगा। यह बात विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने बजरंगदल द्वारा आयोजित एक आक्रोश प्रदर्शन में कही। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार पर तरुण खटीक के पड़ोस की रंगरेज महिला, जो परिवार के साथ दिन भर कपड़े रंगाई का काम करती है, को रंगों के त्यौहार से इतनी चिढ़ हो गई कि उसने अपने पूरे जिहादी कुनवे के साथ हिंदू परिवार पर ना सिर्फ घर में घुसकर जानलेवा हमला किया अपितु, उसी गली में तरुण की धोखे से जान ले ली।

उन्होंने कहा कि कल मैं स्वयं बलिदानी तरुण के परिजनों और पूरे पीड़ित परिवार के साथ वहां के खटीक समाज के पदाधिकारियों से मिला और हमने ना सिर्फ विस्तार से उनकी बात सुनी बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि तरुण का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम पीड़ितों को न्याय दिलाकर दिल्ली में बढ़ रही हिंदू द्रोही जिहादी मानसिकता का शमन कर के ही रहेंगे। हमने कल से ही पूरी दिल्ली में आक्रोश प्रदर्शन, श्रद्धांजलि सभा और हिंदू जागृति यात्राएं निकालना प्रारंभ कर दिया। प्रदर्शकारियों ने तरुण की दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रख कर चौराहे पर हनुमान चालीसा पाठ भी किया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने ठाना है कि देश से अब हिंसक जिहादी मानसिकता को भगाना है। हिंदुओं के धैर्य की अब और परीक्षा ना ली जाए अन्यथा समाज उन्हीं की भाषा में जबाव देने को मजबूर होगा।

दक्षिण दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर से गढ़ी मुख्य बाजार होते हुए आउटर रिंग रोड स्थित गढ़ी चौक तक निकली गई आक्रोश यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के दक्षिणी विभाग मंत्री श्री राधा कृष्ण, लाजपत जिला अध्यक्ष श्री करण कपूर व जिला बजरंगदल संयोजक श्री अभिषेक बागड़ी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें बड़ी संख्या में युवक युवतियों ने भाग लिया। इसमें गढ़ी मार्केट एसोसिएशन के चेयरमैन श्री राज कुमार नागर व प्रधान मनोज गोयल, डीडीए डबल स्टोरी आर डब्लू ए के महामंत्री श्री प्रथम राज, पूर्व निगम पार्षद श्री मति उर्मिला मालवलिया व समाज सेवी डॉ वरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के विविध संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button