मध्य प्रदेश के मैहर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

 

_रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण बिहार_ मैहर। जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने जंगल के भीतर एक स्थान पर जला हुआ शव देखा। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। प्रथम दृष्टया शव महिला का प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए महिला को जिंदा जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ ख्याति मिश्रा एवं चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है और महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button