100 व्हीलचेयरस का दान प्रोग्राम :
वाणी नई दिल्ली,100 व्हीलचेयरस का दान प्रोग्राम :
रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली सफदरजंग द्वारा 100 व्हीलचेयर का वितरण किया गया 3 दिसंबर को , जो कि विष्व विकलांग दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस प्रोग्राम को क्लब की प्रेसिडेंट टीना कपूर के नेतृत्व में आयोजित किया गया । 100 व्हीलचेयर के साथ 200 लोगों के लिए लंगर बॉक्स भी बांटे गए , रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली सफदरजंग के सौजन्य से ।
टीना जी के सहयोग में थे दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ। विजय जोली जी , जो कि काफी सारे विकलांग लोगों को लेकर आए , इस कार्यक्रम के माध्यम से टीना जी ने एक कोशिश की है , दिव्यागों को एक नया जीवन प्रदान करने की , जिससे उनमें एक नया आत्मविश्वास भर सके । 2 जुलाई को भी रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली सफदरजंग ने 50 व्हीलचेयर का वितरण किया था । और आज ये संख्या 100 तक पहुंच गई है । रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली सफदरजंग एक महिला क्लब है और सभी महिलाओं ने इस कार्यक्रम में दिल खोल कर योगदान दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ। रवि गुगनानी जी जो कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 के गवर्नर है । दूसरे मुख्य अतिथि थे विजय जोली जी जिनके सहयोग के बिना ऐसा कार्य क्रम संभव ही नहीं था । इसके अलावा कईं अन्य पूर्व रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और असिस्टेंट गवर्नर मधुमति सिंह ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


