नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्षी नेताओं पर भड़कीं सांसद कमलजीत सहरावत।
नई दिल्ली – पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की सांसद कमलजीत सहरावत नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम संसद में पारित ना होने पर विपक्षी दलों के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया और विपक्षी नेताओं को खरी खोटी सुनाई,आज नजफगढ़ जिला में एक प्रेस वार्ता कर सांसद कमलजीत सहरावत ने कांग्रेस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी और जिन जिन पार्टीओ ने इस नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को रोकने का प्रयास किया है उसे महिला शक्ति कभी माफ़ नहीं करेगी ऐसा कहा ,कमलजीत सहरावत ने कहा कि 50 फीसदी सीटें बढ़ाना और उसमें मातृशक्ति को प्रतिनिधित्व देना भला कहा से गलत है उन्होंने कहा कि एक महिला परिवार और समाज के साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देती है सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम लेकर आये तो बहुत उम्मीद जगी थी की अब महिलाओं को उनका बनता हक मिल सकेगा पर विपक्ष ने ऐसा नहीं होने दिया , सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि विपक्षी नेताओं को बहुत जल्दी मातृशक्ति के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा जिस परिसीमन की आड़ में विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को गिराया है वह परिसीमन भी कांग्रेस द्वारा तय किया गया है उन्होंने कहा कि देश भर की महिलाओं में कांग्रेस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के लिए रोष व्याप्त है।इस प्रेस वार्ता में नजफगढ़ जिला अध्यक्षा राज शर्मा, पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, अमरजीत सिंह अमर मीडिया प्रभारी पश्चिमी जिला एवं पंकज सिंह मीडिया प्रभारी नजफगढ़ जिला एवं निगम पार्षद शशि तलवार भी मंच पर मौजूद रहे।


