कोलकाता में पुर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने पहुंचीं जया बच्चन, राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

 

कोलकाता : समाजवादी पार्टी (SP) की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जया बच्चन आज कोलकाता में  तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचीं। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय राजनीति, विपक्षी एकजुटता और राज्य के समसामयिक घटनाक्रमों सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जया बच्चन और ममता बनर्जी के बीच हमेशा से बेहद करीबी और मधुर संबंध रहे हैं। इससे पहले भी जया बच्चन टीएमसी और ममता बनर्जी के समर्थन में खुलकर बयान देती रही हैं। आज कोलकाता में हुई इस अचानक मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button