नीट यूजी में बिहार का शानदार प्रदर्शन
-आयुष ने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर राज्य का नाम किया रोशन
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी फाइनल रिजल्ट के अनुसार इस साल कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक हासिल कर एआईआर-1 हासिल किया है। नीट यूजी में इस बार बिहार के छात्रों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया. वहीं रिया रंजन ने एआईआर-6 के साथ टॉप 10 में जगह बनाई।
आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया. वहीं रिया रंजन ने एआईआर-6 के साथ टॉप 10 में जगह बनाई। इसके अलावा रवि कांत दिवाकर ।एआईआर-55 और आदित्य कुमार एआईआर-73 ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
मेडिकल शिक्षा के जानकारों का मानना है कि जिन छात्रों ने टॉप 100 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। उनके लिए एम्स दिल्ली में एमबीबीएस सीट मिलने की संभावना काफी अधिक रहती है। ऐसे में आयुष भलोटिया, रिया रंजन, रवि कांत दिवाकर और आदित्य कुमार के एम्स दिल्ली के 2026 बैच का हिस्सा बनने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि अंतिम फैसला मेडिकल काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के बाद ही होगा। नीट यूजी 2026 में 19 छात्रों ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किएए जबकि 138 छात्रों ने 690 से ज्यादा अंक प्राप्त किए. वहीं 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं।

