सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप इमलीखेड़ा के कृष्णा सैनी ने जीता रजत पदक
भारत पोस्ट संवाददाता
देहरादून। सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026.27 में कौशिक पब्लिक स्कूल, इमलीखेड़ा ;हरिद्वार के कक्षा 10 के छात्र कृष्णा सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के बीच हुए मुकाबलों में कृष्णा सैनी ने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। कृष्णा की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश कौशिक ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय में शिक्षा के साथ.साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। प्रधानाचार्य अरुण कर्णवाल ने कहा कि कृष्णा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना छात्र और विद्यालय दोनों के लिए गर्व की बात है।


