डॉ रश्मि पोखरियाल मृदुलिका से राजीव कुमार झा की बातचीत…
साहित्य: साक्षात्कार
प्रश्न: कविता लेखन की ओर आपका झुकाव कब और कैसे क़ायम हुआ?
उत्तर: मैंने लेखन की शुरुआत कॉलेज से शुरू कर दिया था, किंतु ये मुझ तक सीमित रहा, फिर पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच लेखन कुछ समय के लिए छूट गया, लगभग 5 वर्ष पूर्व मैं फिर से लेखन में सक्रिय हुई, ऑनलाइन मंचों से शुरू होकर मेरी यह साहित्य यात्रा ऑफलाइन तक पंहुच गई है, आज विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित हो रहीं हैं, ईश्वर के आशीर्वाद और मेहनत से मैं विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों से सम्मानित हुई हूँ, हाल में काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्यावाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित की जा चुकी हूँ,
प्रश्न : अपने घर परिवार के लोगों के बारे में बताइए। आपके घर का माहौल साहित्य के प्रति आपके प्रेम को प्रोत्साहित करने में कितना अनुकूल साबित हुआ?
उत्तर: मेरे परिवार में मेरे दादाजी और मेरे पिता लेखन तथा पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े रहें हैं, शायद इसलिए भी लेखन मेरे रक्त में है, मुझे शुरुआत से ही पुस्तकें पढ़ने का शौक रहा है, कक्षा 10 में मैनें अपना पहला उपन्यास अमृता प्रीतम द्वारा लिखित ‘एक थी अनीता’ तीन दिन में पढ़ ली थी, इसके अतिरिक्त बहुत सी कहानियों की किताबें पढ़ी, फिर स्वयं भी लिखना शुरू किया, लेखन में मन को संतुष्टि और सुकून मिलता है, मेरे दो काव्य संग्रह ‘ भावों की निर्झरिणी, और कर्णिका प्रकाशित हो गई है, भावों की निर्झरिणी पर क्लासिक ईरा पब्लिशिंग द्वारा फेस ऑफ द ईयर 2022 सम्मान प्राप्त हुआ है, 25 ज्यादा सांझा संग्रह प्रकाशित हो चुकें हैं।
प्रश्न: गढ़वाल अंचल के जनजीवन समाज और संस्कृति के बारे में बताइए।
उत्तर : मेरा गृह जनपद पौड़ी उत्तराखण्ड का पर्वतीय क्षेत्र हैं, यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, यहाँ के लोग देशभक्ति के लिए भारत में प्रसिद्ध है गढ़वाल रेजिमेंट इसलिए विख्यात हैं, साथ ही सांस्कृतिक विरासत भी समृद्ध है, गढ़वाल रत्न श्री नरेन्द्र सिंह नेगी यहीं के लाल हैं, प्रथम डिलीट और साहित्यकार पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हेमवती नंदन बहुगुणा यहीं से हैं।
प्रश्न: अपने प्रिय लेखकों और कवियों के बारे में जानकारी दीजिए।
उत्तर : मुझे पढ़ने का शौक है यही कारण है कि मुझे सभी कवियों और लेखकों को पढ़ना पंसद है, प्रेमचंद और महादेवी वर्मा मेरे पंसदीदा लेखकों में हैं।
प्रश्न: साहित्य लेखन के अलावा अन्य प्रकार की गतिविधिओं में आपकी अभिरुचि के बारे में जानकार खुशी होगी।
उत्त्तर : लेखन के अतिरिक्त मुझे घूमना और पढ़ना पसंद है, भविष्य में एक यात्रा वृत्तांत अवश्य लिखूंगी, शिक्षण से जुड़ी हूँ इसलिए बच्चों के साथ समय बिताना मुझे अच्छा लगता है।



