मदन मोहन मालवीय की तरह से ब्रजनंदन शर्मा ने लोगों से भीख मांग कर बालिका विद्यापीठ की स्थापना की थी।

संस्कृति सभ्यता संवाद:नगर विकास कथा

 

राजीव कुमार झा

उस समय विनोबा जी भूदान आंदोलन में लखीसराय आये थे और ब्रजनंदन शर्मा ने उनका आदर सत्कार किया था। ब्रजनंदन शर्मा ने बालिका शिक्षा के लिए स्कूल खोला था और बालिका शिक्षा के लिए बड़हिया में भी स्कूल खुला था। उस समय राम जानकी कन्या विद्यालय बड़हिया की मोटर गाड़ी इंदुपुर आती थी। लेकिन बालिका विद्यापीठ का नाम ज्यादा हो गया और बड़हिया का कन्या उच्च विद्यालय पिछड़ता चला गया और इसके संचालकों ने सरकार को इसे दे दिया लेकिन बालिका विद्यापीठ को इसके संचालकों ने अपने नियंत्रण में ही रखा। आज यह बिहार का प्रमुख विद्यालय माना जाता है और यहां नाम लिखाना आसान नहीं है। बिहार के प्राइवेट स्कूलों में इसके मालिक जो भी पैसा फीस के रूप में कमाते हैं इन पैसों से अपने स्कूलों में छात्रों के लिए वह गाड़ी बेंच आदि खरीदते हैं। लखीसराय में लोगों ने भीख मांग कर स्कूल खोला और आज यह नगर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है तो इसका कारण कांग्रेस जैसी पार्टियों का शिक्षा के प्रति अनुराग का भाव भी रहा है। लखीसराय का के एस एस कालेज संसार के प्रमुख कालेजों में माना जाता है और दिल्ली के एलआईसी आफिसों में भी यहां के छात्र काम करते हैं और बीएचयू में यहां की छात्राएं शोध करती हैं। स्वतंत्रता के बाद सरकार के आह्वान पर के एस एस कालेज को कांग्रेस ने अपने परिसर में स्थापित किया और उस समय बिहार के मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की बात सारे लोग मान लेते थे। हर तरफ उनका आदर सम्मान था। अब मुंगेर यूनिवर्सिटी को कम से कम अब इस जमीन को कांग्रेस को स्थानांतरित कर देना चाहिए ताकि यहां कांग्रेस अपने सामाजिक विकास के रचनात्मक कार्यक्रम की शुरुआत करके अछूतोद्धार शराबबंदी हिन्दू मुस्लिम एकता और खादी के कार्यक्रम को शुरू करके समाज को नवजीवन प्रदान करे। आज यहां कांग्रेस कार्यालय को अपनी जमीन की कमी महसूस हो रही है। पिछले दिनों कांग्रेस कार्यालय का जीर्णोद्धार भी किया गया है लेकिन शहर के बायपास रोड में बीजेपी के नवनिर्मित कार्यालय भवन के सामने कांग्रेस के कार्यालय की चमक फीकी है। बीजेपी आज के दौर की पार्टी है और यह सारे देश में फ़ार्म में है। बिहार में यह पार्टी आगामी विधानसभा के मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए तैयार है। लखीसराय एक शांतिपूर्ण वातावरण का शहर है और यह बेहतर होगा कि के एस एस कालेज को कुरौता पतनेर रोड में स्थानांतरित किया जाए और कांग्रेस को उसकी जमीन वापस कर दी जाए। यहां कांग्रेस अपनी सभा संगोष्ठी सर्वधर्म प्रार्थनाएं आयोजित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button