जिलाधिकारी और एसपी ने थाना दरियाबाद व टिकैतनगर में की जनसुनवाई, जिले के सभी थानों में आयोजित हुआ समाधान दिवस

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने थाना टिकैतनगर व दरियाबाद में थाना समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अधिकारी द्वय ने जनता के विभिन्न प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिकायतों का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज करने, निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी लाने के भी निर्देश दिए। थाना टिकैतनगर में जिलाधिकारी के समक्ष सुरेश चंद्र जायसवाल व इनके विपक्षी महबूब निवासीगण कस्बा इचौली सहन के विवाद के सम्बंध में प्रस्तुत हुए जिस पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के माध्यम से सुलह समझौता करवा के प्रकरण का निस्तारण करवाया। दरियाबाद में आवेदक बद्रीप्रसाद निवासी भेसौली व श्रीमती रूबी निवासी बीकापुर द्वारा प्रार्थीगण की स्वामित्व की जमीन अवैध कब्जे की लिखित शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की सँयुक्त टीम को मौके पर भेजकर नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

*निस्तारित थाना समाधान दिवस के प्रकरणों में यादृक्षिक/रैंडमली आवेदक से दूरभाष पर वार्ता कर लिया गया फीडबैक*

अधिकारी द्वय ने निस्तारित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना टिकैतनगर में निस्तारित प्रार्थना पत्र आवेदक छेदीराम निवासी कोठरी गौरिया के प्रकरण में आवेदक से दूरभाष से बात की और फीडबैक लिया इसी प्रकार थाना दरियाबाद में आवेदिका सुषमा देवी के प्रार्थना पत्र में भी फीड बैक लिया गया उभय प्रकरणों में आवेदक जन द्वारा की गई कार्यवाही से सन्तुष्टि व्यक्त की गई। इस दौरान तहसीलदार सिरौलीगौसपुर व तहसीलदार रामसनेही घाट, प्रभारी निरीक्षक सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*जनपद के समस्त थानों में प्राप्त 191 प्रार्थना पत्रों में मौके पर कुल 80 प्रार्थना पत्रों का कराया गया निस्तारण*

जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना टिकैतनगर व दरियाबाद में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।थाना टिकैतनगर में जनसुनवाई के दौरान 10 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 04 प्रार्थना पत्रों व थाना दरियाबाद पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।
इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 191 प्रार्थना पत्रों में से कुल 80 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button