अनफिट स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 2 वाहन सीज, 7 का चालान

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को अभियान की अगुवाई कर रही एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला और यात्री/मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी की टीम ने कई स्कूली वाहनों की जांच की।

इस दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि की गहन जांच की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर दो स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने पर सात अन्य वाहनों के चालान किए गए।

एआरटीओ प्रशासन अंकित शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो और नियम विरुद्ध संचालित होने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिन वाहनों की फिटनेस, वैध परमिट, बीमा या प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं पाया गया, उन पर तत्काल कार्रवाई की गई।

उन्होंने स्कूल प्रबंधनों और वाहन संचालकों से अपील की कि नियमों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button