76039 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में भेजे गए 53.23 करोड़ रूपये

 

बेगूसराय भारत पोस्ट  ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रथम चरण में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई। समाहरणालय स्थित कारगिल भवन में उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा बुधवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों को अनुग्रहिक राहत राशि प्रदान डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। जिसके तहत बेगूसराय जिले के 76039 परिवारों के बैंक खाते में 7 हजार रुपए प्रति परिवार की दर से कुल 53.23 करोड़ रूपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिला अंतर्गत कुल आठ प्रखंडों में 3,46,675 परिवार बाढ़ से प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 240 नावों का परिचालन कराया गया। साथ ही 155 कम्युनिटी किचन भी संचालित कराया गया है।जिसमें अब तक कुल 670006 परिवारों को सुबह-शाम भोजन कराया जा चुका है। वहीं अब तक 26132 परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा 305 स्वास्थ्य कैंप बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में संचालित है। जिसमें 18127 लोगों का इलाज कराया जा चुका है तथा 992.5 किलोग्राम ब्लीजिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा चुका है।पशुओं के लिए कुल 80 कैंप लगाये गये है, जहां 10342 पशुओं का इजाज कराया गया है। 2158.90 क्विंटल पशुचारा का वितरण भी किया गया है। डीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद किया जा रहा है एवं लगातार इसकी समीक्षा भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button