नियोजनालय के जॉब कैंप में 103 अभ्यर्थियों में 15 को मिला रोजगार

जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर का रोजगार मेला, युवाओं को मिली नौकरी का अवसर

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। श्रम संसाधन विभाग की ओर से जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर बेगूसराय में शनिवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने की। कैंप में निजी कंपनी के प्रतिनिधि सौरभ कुमार ने अभ्यर्थियों को वेतन, भत्ते, कार्यस्थल और नौकरी से जुड़ी अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी दी। कंपनी द्वारा दी गई 100 रिक्तियों के विरुद्ध 103 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 15 अभ्यर्थियों का चयन स्थल पर हुआ जबकि 40 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने बेरोजगार युवाओं को कैरियर एवं रोजगार संबंधी मार्गदर्शन दिया।उन्होंने कहा कि नियोजनालय प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन करता है, जिसमें बिहार एवं अन्य राज्यों की निजी कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। इनकी सूचना समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी नियोजनालय में संचालित पुस्तकालय की निःशुल्क सुविधा का लाभ ले सकते हैं। वहीं एनसीएस पोर्टल द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में वायपी पंकज कुमार ने विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में प्रधान लिपिक विनय कुमार, सामंत कुमार, रंजय सिंह देव, सतीश पटेल एवं रामप्रीत भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button