जिला कृषि अधिकारी ने किया खाद-बीज केंद्रों का निरीक्षण, यूरिया वितरण और रबी 2025-26 हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट योजना शुरू
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। जिला कृषि अधिकारी राजित राम द्वारा अवगत कराया गया कि 02 सितंबर 2025 मंगलवार को जनपद में एक रैक जी0एस0एफ0सी0 कम्पनी यूरिया एवं एक रैक इफको एन0पी0के0 12ः32ः16 मात्रा-2648 मी0टन की प्राप्त होना सम्भावित है।
मंगलवार को 69 समितियों बंधौली, निंगरी, मंजीठा, मो0पुर बंकी, मुबारकपुर, दनियालपुर, असैनी, पी0सी0एफ0 कोल्ड स्टोरेज, पी0सी0एफ0 फतहाबाद, नानमऊ, तेजवापुर, हरख, शरीफाबाद, बरायन, भानमऊ, टिकरा उस्मा, बरायन, भानमऊ, टिकरा उस्मा, बड़ागांव, भयारा, सहकारी संघ बड़ागांव, प्यारेपुर सरैया, मामापुर कुसम्भा, हरई, खेवली, सिदवाही, रसूलपनाह, हसनपुर टाण्डा, वतिया, सरैया मोतिबर नगर, मदनपुर, कैथा, डी0सी0डी0एफ0 मुडवा चौराहा, डी0सी0डी0एफ0 मामापुर कुसुम्भा, निन्दूरा, ब्राहमणी टोला, सैंदर, बड़ागांव, दोइर्ह, सूरतगंज, सुढ़ियामऊ, हरसौली, किन्हौली, त्रिलोकपुर, किशुनपुर, रामनगर, तेलियानी, लैन, किन्तूर, कस्बा इचौली, दरियाबाद मिरदही, छंदवल, खुशेहटी, रामपुर, मऊ, गजपतिपुर, कोटवासड़क, गडरियनपुरवा, डब्लू0सी0सी0एस0 सोहिलपुर, न्योछना, सरायचांदू, उस्मामनपुर, बिबियापुर फिरोजाबाद, नवाबपुर कोड़री, छूलापाही, हैदरगढ़ चौबीसी, सरायपाण्डेय एवं कोलहदा से यूरिया का वितरण कृषकों में सम्बन्धित लेखपाल की उपस्थिति में खतौनी, के आधार पर वितरित की जायेगी। कृषकों को उर्वरक प्राप्त करने हेतु अपना आधार एवं खतौनी ले जाना अनिवार्य है।
जिला कृषि अधिकारी राजित राम द्वारा आज यानी सोमवार को तहसील नवाबगंज एवं फतेहपुर क्षेत्र के 06 उर्वरक/बीज बिक्री केन्द्र-मेसर्स वर्मा रोड़ लाइन्स-मामापुर देवा, यादव खाद भण्डार, शिवम कृषि सेवा केन्द्र जश्नवारा, किसान सेवा केन्द्र दासखण्ड, मौर्या खाद भण्डार, हरिओम बीज भण्डार-विशुनपुर का निरीक्षण किया गया तथा पी0ओ0एस0 मशीन से उर्वरक का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान मेसर्स वर्मा रोड़ लाइन्स की पी0ओ0एस0 मशीन आई0डी0 बन्द पायी गयी, जिसे तत्काल सही कराकर ही उर्वरक वितरण हेतु निर्देश दिया गया। मेसर्स किसान सेवा केन्द्र दासखण्ड का प्रतिष्ठान बन्द पाये जाने पर इनको कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया।
समस्त उर्वरक विक्रेताओं को भी निर्देशित किया गया कि कृषकों को उनकी जोत एवं भूमि के आधार पर फसल की संस्तुति के अनुसार ही उर्वरक पी0ओ0एस0 मशीन से निर्धारित दर पर उपलब्ध कराये तथा बिक्री रजिस्टर में कृषकां के नाम, पता, मो0नं0, भूमि का विवरण, फसल का नाम एवं दी गयी मात्रा एवं धनराशि का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य रूप से करें, किसी भी दशा में अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री न की जाए।
रबी 2025-26 में राज्य सहायतित निःशुल्क बीज मिनीकिट दलहनी फसलों चना(16 किग्रा0), मटर (20 किग्रा0), मसूर (08 किग्रा0) तथा तिलहनी फसल राई/सरसों (02 किग्रा0) के बीज मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगें। वर्तमान समय में राई/सरसों का लक्ष्य 16000 प्राप्त हो गया है। इन मिनीकिटों के लाभार्थियों का चयन लॉटरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जायेगा। इच्छुक कृषक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें कृषि दर्शन-2 पोर्टल (https://agridarshan.up.gov.in) पर अनिवार्य रूप से बुकिंग/ आवेदन करना होगा। मिनीकिट की बुकिंग 01 सितम्बर 2025 से 25 सितम्बर 2025 के मध्य की जायेगी। इस हेतु एक कृषक केवल एक ही दलहनी फसल का मिनीकिट प्राप्त कर सकेगा। कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही मिनीकिट हेतु बुकिंग/आवेदन कर सकेगा तथा जनपद के लक्ष्य से अधिक आवेदन होने की दशा में लॉटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा। कृषकों से अपील की गयी कि कृषक भाई समय से अपना आवेदन/बुकिंग अवश्य करें एवं इस योजना का लाभ उठायें।




