मालदा में खेत से मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप
मालदा (पश्चिम बंगाल): मालदा जिले के रतुआ थाना अंतर्गत आयलपाड़ा पूर्व मैदान इलाके में शनिवार सुबह एक मानव कंकाल (नरकंकाल) बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
खेत जोतते समय मिली खोपड़ी और हड्डियां
जानकारी के अनुसार, रतुआ के आयलपाड़ा पूर्व मैदान में कुछ समय पहले तक पट (जूट) की खेती की गई थी। जूट की कटाई के बाद अब खेत में कलाई (दाल) की खेती के लिए ज़मीन तैयार की जा रही थी।
शनिवार सुबह स्थानीय किसान मोहम्मद जाहिरुद्दीन जब खेत की जुताई कर रहे थे, तभी मिट्टी के नीचे से हड्डियों समेत एक नरकंकाल, एक चाकू और एक दवा की खाली स्ट्रिप बाहर आ गई।
इस दृश्य को देखकर किसान पूरी तरह घबरा गए और उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और दहशत का माहौल बन गया।
हत्या की आशंका, जांच शुरू
किसान और ज़मीन मालिकों का अनुमान है कि संभवतः पट की खेती के समय किसी व्यक्ति की हत्या कर लाश को खेत में गाड़ दिया गया था, जो अब सड़-गल कर कंकाल में बदल गया है।
सूचना मिलते ही रतुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची ।




