पश्चिमी जिला द्वारा सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर एवं स्वस्थ जांच शिविर लगया।
नई दिल्ली – पश्चिमी जिला भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाया गया इस अवसर पर पश्चिमी जिला में सभी मंडलों में सफ़ाई अभियान चलाया गया इसके साथ ही पश्चिमी जिला कार्यालय में पश्चिमी जिला युवा मोर्चा द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और महिला मोर्चा द्वारा एक स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन अनुभव बैनकट हाल विकास पुरी में किया गया पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने बताया कि रक्तदान शिविर युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ खरवाल,रोमित चीरा, जसप्रीत कौर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया और स्वस्थ जांच शिविर जिला महामंत्री श्वेता सैनी, स्वाती शर्मा,रेखा यादव, एवं कविता वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया , जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने आगे बताया कि पश्चिमी जिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक उत्सव की तरह मनाया गया और सुबह दुर्गा माता मन्दिर तिलक नगर में हवण करके शुरुआत की गई और पीला साफा गुरूद्वारा में अरदास की गई इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की सांसद कमलजीत सहरावत भी मोजूद रही, इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता डीडीए के सदस्य राजीव बब्बर,निगम पार्षद हरीश ओबरॉय, विधायक श्याम शर्मा, कैलाश गंगवाल, आनन्द त्यागी, सुमन त्यागी, शशि तलवार, पूर्व मेयर नरेन्द्र कुमार चावला, उर्मिला गंगवाल, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू, जिला महामंत्री कुनाल साहनी, संतोष गुप्ता, हिमांशु डंग, सत्यनारायण डंग, जिला मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर आदि मौजूद रहे और अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाया और सेवा पखवाड़ा मनाया,पश्चिमी जिला में सभी मंडलों में मिठाई बांट कर और फल बांट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया।
