जयंती: याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।




