सदन और सड़कों पर संघर्ष कर किया बखरी विधानसभा क्षेत्र का विकास: सूर्यकांत पासवान

 

शकील बेग

नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता।प्रखंड के डफरपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान ने रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस बीच लोगों के बीच अपने पिछले 5 सालों की उपलब्धि का प्रगति रिपोर्ट वितरित किया। विधायक श्री पासवान ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मैंने पिछले 5 सालों में लगातार सदन में और सड़कों पर संघर्ष कर बखरी विधानसभा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। विकास के इस कारवां को लगातार आगे बढ़ाने के लिए पुनः जनता के आशीर्वाद की जरूरत है। सीपीआई अंचल मंत्री चंद्रभूषण चौधरी ने कहा कि विधायक के संघर्ष के बदौलत वर्षों से जर्जर सड़कों का निर्माण हुआ। नावकोठी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो रहा है। नावकोठी प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए भी जमीन खोजी जा रही है। नावकोठी प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना अतिशीघ्र की जायेगी। मौके पर अंचल प्रभारी संजीव सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा, हरिनंदन महतो, मो अशफाक, सियाराम महतो, शाखा मंत्री आनंद प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया महेंद्र महतो, सुधीर सिंह, शिवव्रत सिंह, सत्यनारायण पोद्दार, रामाधार सहनी, प्रवीण कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, नीरज कुमार, ऋतुरंजन कुमार, उमा महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button