मुख्यमंत्री ने कहा अब यह नहीं होना चाहिए, क्यों नहीं दिया गिरफ्तारी का निर्देश : शुभेंदु अधिकारी

कहा, 12 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं सरकार की मंशा को जताता है

 

देश ने देखा है बंगाल में कानून व्यवस्था का हाल, आदिवासियों के प्रति अन्याय भाजपा को बर्दास्त नहीं

– केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे बागडोगरा,कल आयेंगे गृहमंत्री अमित शाह

अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल प्राकृतिक आपदा के बाद राजनीति का अखाड़ा बन गया है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में एक इंच जमीन भी भाजपा छोड़ने के पक्ष में नहीं है।

आज सांसद विधायक पर जानलेवा हमला और प्राकृतिक आपदा में अपने को खोने वाले के पास जाने के लिए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पहुंचे। बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कल जिस प्रकार सांसद विधायक पर जानलेवा हमला हुआ उसे पूरे देश ने देखा है। पीएम तो क्या पूरा देश इसकी निंदा का रहा है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल स्वयं इस क्षेत्र में मौजूद थे उसके बाद भी इस प्रकार का हमला यह राज्य की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। हद तो यह है कि मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा तो दूर हमला के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश तक नहीं दिया। मामला दर्ज होने के 12 घंटे बाद भी अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर भाजपा चुप नहीं बैठेगी। जो भी करना होगा करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के उत्तर बंग उन्नयन मंत्री उदयन गुहा ने कूचबिहार खगड़ाबारी में मेरे काफिले पर हमला करवाया था। आज सांसद और विधायक पर हमला के बाद सीएम ममता उन्हें प्रेम से चाय पिला रही थी। मेरे पास यह खबर है। टीएमसी घटना को लेकर जिस प्रकार हमलावर है उससे स्पष्ट है कि इसके पीछे कौन है।वह आपदा से प्रभावित कई इलाकों का निरीक्षण करने वाले हैं। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष पर सोमवार को नागराकाटा के बामनडांगा में बाढ़ की स्थिति का मुआयना करने के दौरान हमला हुआ। शुभेंदु अधिकारी आज उनसे भी मिलेंगे। मिरिक और दुधिया आपदा के सदमे से उबरकर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को दुधिया का दौरे पर जा रही है। वह प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगी। इसी बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी आज उत्तर बंगाल दौरे पर बागडोगरा पहुंच गए हैं। वह दो दिवसीय दौरे पर उत्तर बंगाल आये हैं। केंद्रीय मंत्री के आपदा के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए दिन भर कई कार्यक्रम हैं। रिजिजू बुधवार को बिजोनबाड़ी का दौरा करेंगे।आपदा के कारण पहाड़ों में सड़कें टूट गई हैं और संपर्क टूट गया है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों के बीच वाहन घुमावदार रास्ते से चल रहे हैं। आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान मिरिक को हुआ है। दुधिया से मिरिक जाने वाले रास्ते पर एक लोहे का पुल टूट गया है। ममता और रिजिजू मंगलवार को मिरिक में स्थिति का निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग वहां पहुंच रही हैं।
कल आयेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल सिलीगुड़ी पहुंच रहे है। वह प्रभावित इलाको को दौरा करेंगे। पार्टी नेताओं और घायल सांसद विधायक से भी मुलाकात करेंगे। घायल सांसद से मिले राज्यपाल : राज्यपाल आज सांसद खगेन मुर्मू से नर्सिंग होम जाकर मुलाकात की। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button