भीतहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, हत्या के मामले में फरार आरोपी भी चढ़ा हत्थे

 

_रमेश ठाकुर – बेतिया पश्चिम चंपारण_जिले की भीतहा थाना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग और छापामारी अभियान के दौरान कोबीनहीं चेकपोस्ट पर पुलिस ने 800 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गांजा को आरोपी मोटरसाइकिल की डिक्की में छुपाकर ले जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेन्द्र यादव, पिता- विश्वनाथ यादव, ग्राम पिपरपाती, थाना धनहा, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है। इस संबंध में भीतहा थाना कांड संख्या 63/25 दर्ज किया गया है। पुलिस की तत्परता से एक और अवैध तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया गया।

इसी क्रम में भीतहा थाना पुलिस ने वर्ष 2024 के हत्या कांड (कांड संख्या 131/24) में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हरदेव यादव, पिता- मानकी यादव, ग्राम हथुअहवा मुजा टोला, थाना भीतहा, को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। हत्या के इस गंभीर मामले में पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट भेजा जा रहा है। भीतहा पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button