एनजेपी थाना पुलिस की बड़ी सफलता—कूचबिहार से बिहार ले जाया जा रहा 29 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
सिलीगुड़ी :न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) थाना पुलिस की तत्परता से कूचबिहार से बिहार भेजे जाने वाले बड़े गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, देर रात सादे पोशाक में मौजूद अधिकारियों को सूचना मिली कि एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में गांजा बिहार तस्करी किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही सादी पोशाक की पुलिस टीम ने फुलबाड़ी मदर मोड़ इलाके में नाका चेकिंग शुरू की। कुछ ही समय बाद संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी में गाड़ी के गुप्त चैम्बर से बोरे में भरा लगभग 29 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामदगी की पूरी प्रक्रिया न्यू जलपाईगुड़ी थाना IC अभिजीत दत्त की उपस्थिति में की गई।
घटना में हरेंद्र यादव और अभिषेक राजभर, दोनों निवासी बक्सर (बिहार), को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे कूचबिहार से गांजा लेकर बिहार तस्करी करने की योजना में थे।
गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

