ब्लूम इंडिया ने खोला स्टुडियो एथोज़ः नई दिल्ली में ब्लूम का आधुनिक फ्लैगशिप स्टोर

नेशनल, : ब्लूम के अनुभव की नई शुरूआत करते हुए ब्लूम इंडिया ने 29 नवम्बर 2024 को नई दिल्ली में पहले ब्लूम इंस्पीरेशन सेंटर, स्टुडियो एथोज़ का लॉन्च किया है। स्टोर का उद्घाटन ब्लूम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर नदीम पाटनी, स्टुडियो एथोज़ के मालिक श्री राघव खंडेलवाल तथा उनके एसोसिएट्स गौत मेकर एवं नीति मेकर ने किया। यह नया सेंटर उपभोक्ताओं के लिए मानकों को बेहतर बना देगा।

उद्घाटन के अवसर पर बात करते हुए ब्लूम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर नदीम पाटनी ने कहा, ‘‘हमारे भरोसेमंद पार्टनर्स के सहयोग से देश की राजधानी में अपना पहला ब्लूम इंस्पीरेशन सेंटर खोलते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। हम इंटीरियर डिज़ाइनरों, आर्कीटेक्ट्स एवं होम डिज़ाइनिंग में रूचि रखने वाले हर व्यक्ति को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने का वादा करते हैं। हम नई किचन डिज़ाइन अवधारणा ‘किचन टेस्ट ड्राइव’ भी लेकर आए हैं, जिसके द्वारा उपभोक्ता स्टोर में किचन के कई लेआउट टेस्ट कर सकेंगे और अपनी ज़रूरत के अनुसार डिज़ाइन चुन सकेंगे। यह सेंटर हमारे आधुनिक फर्नीचर फिटिंग के लिए नया इंटरैक्टिव स्पेस भी लेकर आया है, जहां उपलब्ध डिज़ाइन जीवन शैली की गुणवत्ता को कई गुना बेहतर बना देंगे।“
स्टुडियो एथोज़ के मालिक श्री राघव खंडेलवाल ने कहा, ‘आर्कीटेक्चरल हार्डवेयर उद्योग में विरासत को बढ़ाते हुए, हम नई दिल्ली में डिज़ाइन एवं आर्कीटेक्चर कम्युनिटी के लिए आधुनिक मॉड्यूलर फर्नीचर की नई अवधारणाएं लेकर आए हैं। ब्लूम के साथ साझेदारी में स्टुडियो एथोज़ का लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। ब्लूम दुनिया के अग्रणी फर्नीचर फिटिंग निर्माता हैं, जिन्हें गुणवत्ता एवं इनोवेशन के लिए जाना जाता है।
स्टुडियो एथोज़ एक स्टैण्डआउट ब्लूम स्टोर है, जो इंटीरियर डिज़ाइनरों, आर्कीटेक्ट्स एवं होम डिज़ाइन प्रशंसकों को लिविंग स्पेसेज़ एवं आधुनिक फर्नीचर फिटिंग्स के प्रेरक आइडियाज़ देता है, उन्हें मोड्यूलर फर्नीचर को नए तरीके से सोचने के लिए प्रेरित करता है। स्टुडियो एथोज़ में उपभोक्ता विश्वस्तरीय फर्नीचर फिटिंग्स का अनुभव पा सकते हैं, अपने लिविंग स्पेस को डिज़ाइन करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं और बेजोड़ सेवाओं का अनुभव पा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button