उत्तर बंगाल में ठंड का कहर, घने कोहरे की चादर में लिपटा जलपाईगुड़ी.

 

अजित प्रसाद, विशेष संवाददाता / जलपाईगुड़ी :
उत्तर बंगाल में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जलपाईगुड़ी जिले के जलपाईगुड़ी, मयनागुड़ी, बनारहाट, धुपगुड़ी समेत कई इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड के बढ़ते प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास घूम रहा है।
ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। सुबह-सुबह ही सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में लिपटकर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों पर ऊनी कपड़ों और जैकेट में लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मद्देनज़र जिले के विभिन्न चर्चों को सजाया जा रहा है। क्रिसमस की तैयारियों के बीच ठंड और कोहरे ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया है।
सर्दी के इस मौसम का आनंद लेने के लिए जिले के पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। ठंड, कोहरा और त्योहार का माहौल मिलकर पूरे इलाके में एक अलग ही रौनक ला रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button