पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में बेटी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता, इसलिए पिता की बेरहमी से पिटाई; अस्पताल में भर्ती
बशीरहाट, उत्तर २४ परगना : पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। ताजा मामला बशीरहाट दक्षिण विधानसभा के बशीरहाट नगर पालिका क्षेत्र के ९ नंबर वार्ड से सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध व्यक्ति, सनत दत्त को केवल इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उनकी बेटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सक्रिय कार्यकर्ता है। घायल सनत दत्त फिलहाल बशीरहाट जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। शनिवार रात जब सनत दत्त अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ उपद्रवियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर दबाव बनाया कि उनकी बेटी और परिवार भाजपा के लिए प्रचार करना और रैलियों में जाना बंद कर दे। जब सनत दत्त ने इसका विरोध किया, तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। सौर्य बनर्जी (भाजपा उम्मीदवार, बशीरहाट दक्षिण) ने कहा “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। केवल इसलिए कि एक बुजुर्ग की बेटी भाजपा के लिए काम करती है, तृणमूल के गुंडों ने उन्हें लहूलुहान कर दिया। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, लूटपाट और छिनतई की घटनाएं रोज की बात हो गई हैं। हमने चुनाव आयोग और प्रशासन को इस बारे में सूचित किया है। हम उम्मीद करते हैं कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देगा।”बाइट: सुरजीत मित्र (तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार, बशीरहाट दक्षिण)”मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है, मैंने अभी आप लोगों से यह सुना है। हमारे दल में ऐसा कोई कार्यकर्ता नहीं है जो इस तरह की ओछी और गंदी हरकत करे। अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो वे पुलिस और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएं। प्रशासन जांच करे और जो भी दोषी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए।”



