बड़े भाई के हमले में घायल दिव्यांग की मौत
-ग्रामीणों ने चंदा जुटायाए फिर भी नहीं बच सकी जान
-जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
विशेष प्रतिनिधि ।
गयाजी। गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड में जमीन विवाद में बड़े भाई के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक दिव्यांग व्यक्ति की इलाज के अभाव में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जबकि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
मामला बोधि बीघा थाना क्षेत्र के महुडी गांव का है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कृष्णा पाल और उनके बड़े भाई के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पारिवारिक विवाद धीरे.धीरे इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया।
बताया जाता है कि 5 जून को विवाद के दौरान बड़े भाई ने धारदार हथियार ;पसुलीद्ध से कृष्णा पाल पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। घायल कृष्णा पाल को पहले इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया? परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में हड़ताल के कारण समुचित इलाज नहीं मिल सका।
इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार लंबे समय तक इलाज नहीं करा सका और दो दिन बाद उन्हें वापस घर ले आना पड़ा। रविवार शाम जब कृष्णा पाल की तबीयत और बिगड़ने लगी तो गांव के लोगों ने मानवता दिखाते हुए उनके इलाज के लिए चंदा जुटाना शुरू किया। ग्रामीण उन्हें दोबारा इलाज के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर बेहतर इलाज और आर्थिक सहायता मिल जाती तो शायद कृष्णा पाल की जान बच सकती थी। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है? घटना के बाद बोधिबिगहा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी बड़े भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।
मृतक की पहचान कृष्ण भगत के रूप में हुई है। जो जन्म से दिव्यांग थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसारए उनके पिता ने वर्षों पहले 24 कट्ठा जमीन खरीदी थी। जिसमें 16 कट्ठा कृष्ण भगत और 8 कट्ठा उनके भाई सूरजमल पाल के हिस्से में थी। कृष्ण भगत ने इलाज और जीवन.यापन के लिए अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
आरोप है कि इसी रंजिश में सूरजमल पाल ने कृष्ण भगत पर धारदार हथियार से कई वार किए। मृतक की बहन मुन्नी देवी ने बताया कि आरोपी अक्सर जमीन को लेकर झगड़ा करता था और जान से मारने की धमकी देता था। घटना के बाद आरोपी फरार है? थाना प्रभारी प्रियनन्दन आलोक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।




