संगठन को मजबूत बनाएं देश को आगे बढ़ाएं, सोमनाथ आष्टा l
नई दिल्ली संवाददाता, अंतरराष्ट्रीय स्वर्णकार संघ व आरएसएस के सेवक तथा समाज में जात-पात ऊंच नीच के भेदभाव को दरकिनार कर समाज की सेवा करने वाले, सोमनाथ आष्टा ने भारतीय जनता पार्टी के तमाम जमीन से जुड़े कार्यकर्ता गण व तमाम उच्च स्तरीय नेता गण तथा उन महान हस्तियों का तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं और वह बधाई के पात्र हैं, जिनकी वजह से हमने भारत की राजधानी दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल की हैं l सोमनाथ आष्टा ने पूरे भारतवर्ष के अनेक राज्यों से विजय हुए सांसदों को मुबारकबाद देते हुए , हाथ जोड़कर अनुरोध करना चाहूंगा कि आज गंभीर विचार सभी सांसद व संगठन के लोग करें कि आज हमारी पार्टी घटत की ओर क्यों गई l क्या हम अपने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अपना वक्त नहीं दिया lअंत में दोबारा हाथ जोड़कर नम्रतापूर्वक निवेदन करते हुए उदाहरण देते हुए कहूंगा की एक ईट भवन का निर्माण नहीं कर सकती लाखों ईट के संगठित होने पर भव्य व सुंदर भवन बनता है, ठीक उसी प्रकार हमारा भी संगठन है l संगठन को मजबूत बनाएं देश को आगे बढ़कर खुशाल करें की आशाओं के साथ l

