महिला सशक्तिकरण एवं न्याय सुनिश्चित करने हेतु राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान का होगा जनपद भ्रमण

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) दिनांक 28 अगस्त 2025, गुरुवार को जनपद का भ्रमण करेंगी। यह भ्रमण महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्ष प्रातः 10ः00 बजे जिला महिला चिकित्सालय पहुंचेंगी, जहाँ ष्जागो री जागोष् स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी तथा नवजात कन्याओं को बेबी किट एवं माताओं को फल वितरित करेंगी। इसके पश्चात 11ः15 बजे सर्किट हाउस, बाराबंकी में विभिन्न विभागों जैसे महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, कौशल विकास, पंचायती राज एवं मातृ-शिशु और परिवार कल्याण विभाग आदि द्वारा संचालित महिला केंद्रित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही, पुलिस अधीक्षक अथवा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थानों के क्षेत्राधिकारियों के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 14ः 50 बजे महिला बंदीगृह, बाराबंकी का निरीक्षण किया जाएगा। यह दौरा प्रदेश की महिलाओं की सामाजिक, मानसिक व भौतिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनके हित में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करने तथा जनपद स्तर पर उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button