12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुनाव आयोग का सघन नाका चेकिंग अभियान

मालदा में मतदान से पहले बढ़ाई गई चौकसी, 

 

 

मालदा :मालदा जिले में विधानसभा चुनाव के मतदान में अब बस एक दिन का समय शेष है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रवेश द्वारों और महत्वपूर्ण सड़कों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।इसी क्रम में बुधवार को मालदा के नारायणपुर स्थित चाकी मोड़ इलाके में 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-12) पर पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा सघन ‘नाকা चेकिंग’ अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान संदिग्ध वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है ताकि अवैध नकदी, शराब या चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी अन्य सामग्री की आवाजाही को रोका जा सके।मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह चेकिंग अभियान 24 घंटे जारी रहेगा। राजमार्ग से गुजरने वाली हर छोटी-बड़ी गाड़ी पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए नाका पॉइंट्स पर पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button