सीएमओ के निलंबन के बाद भी थम नही रहा डीएम से विवाद, फिर लगाये आरोप

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। सस्पेंड किये जाने के बाद भी सीएम ओ डा. हरि दत्त नेमी डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह से विवाद थम नहीं रहा है। इस बीच निलंबित सीएम ओ नेमी ने डीएम की बिजनौर नियुक्ति के कार्यकाल पर भी आरोप लगाये हैं।अवगत करा दे कि मामला सीएम योगी तक पहुंचाने के बाद जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर यहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरि दत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया गया है। अब उनकी जगह पर श्रावस्ती में तैनात डॉ उदय नाथ को नया सीएमओ नियुक्त किया गया है।
ब्यूरोक्रेसी की इस लड़ाई में भाजपा और सपा के आमने-सामने दिग्गज में विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के 3 विधायक और 1 एम एल सी शामिल हैं। वहीं, सपा से अखिलेश यादव और 2 विधायक इस पूरे मामले को सीएम वर्सेस डिप्टी सीएम बना रहे हैं।वजह यह है कि इन अधिकारियों का फेवर करने में बीजेपी के नेता ही दो फाड़ हो गए हैं।
इसी मामले में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,एम एल सी अरुण पाठक और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सीएमओ डॉ. हरी दत्त नेमी का ट्रांसफर नहीं करने का लेटर शासन को लिखा था। जाहिर है, इसको डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का फेवर करते हुए देखा जा रहा है। जबकि, 2 विधायक अभिजीत सिंह सांगा और महेश त्रिवेदी ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को सही बताते हुए पत्र लिखे थे। कुल मिलाकर सस्पेंड किये जाने के बाद भी सीएम ओ डा. हरि दत्त नेमी डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह से विवाद थम नहीं रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button