बेगूसराय के बूढ़ी माता को नम आंखों से दी गई विदाई

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। शुक्रवार को जिलेभर के माता दुर्गा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस दौरान शहर के मेन रोड स्थित चित्रवाणी सिनेमा हाल के सामने बूढ़ी माता दुर्गा का विसर्जन नम आंखों से की गई। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ जय दुर्गे, जय दुर्गे बोलते हुए देखा गया। माता दुर्गा के विसर्जन के दौरान गाजा बाजा व देवहर गीत गाते हुए भी बुढ़ी माता दुर्गा का विसर्जन किया गया।

वहीं दर्जनों कहार अपने कंधे पर मां दुर्गा को उठाकर विसर्जन करने के लिए ले जाते हुए दिखे। बूढ़ी दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान शहर की मां-बहनों ने अपने घर के छत से फूल की वर्षा भी की। बूढ़ी माता की प्रतिमा सबसे आगे आगे चल रही थी। उसके पीछे-पीछे शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों की भी प्रतिमा चल रही थी। सभी दुर्गा मंदिरों की प्रतिमा का विसर्जन शहर के बड़ी पोखर में देर रात्रि तक जारी था। बड़ी पोखर के चारों तरफ लाइट की व्यवस्था के साथ गोताखोर की व्यवस्था कराई गई थी। लाउडस्पीकर से समय-समय पर जानकारी भी दी जा रही थी। बडी पोखर पर सदर एसडीएम अनिल कुमार, सदर डीएसपी-1 व अन्य पदाधिकारी कैंप किए हुए थे। श्रद्धालु भक्तों दोनों हाथ जोड़कर बूढ़ी दुर्गा माता से अगले साल जल्दी आने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button