फिनिक्स क्लब कुरुक्षेत्र ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय रतगल में वितरित की शिक्षण सामग्री
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय रतगल में फिनिक्स क्लब कुरुक्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री जैसे रजिस्ट्र व पेन देने पहुंचे। इस अवसर पर डा राजेश वधवा अध्यक्ष फिनिक्स क्लब कुरुक्षेत्र, अमित अरोडा पूर्व अध्यक्ष फिनिक्स क्लब, नरेश सिंगला, गुरसेवक सिंह, जितेन्द्र मेहता एवं दीपक चिब उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को खूब पढ लिखकर आगे बढ़ने तथा जीवन में कुछ बनने हेतु प्रेरित किया तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रत्येक आवश्यकता को पूर्ण करने आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय मुखिया श्रीमती सुखवीर कौर ने फिनिक्स क्लब पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा बताया कि फिनिक्स क्लब सदैव ही विभिन्न सामाजिक कार्यों में आगे रहता है तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय रतगल पर उनकी विशेष कृपादृष्टि है। विगत लगभग छह वर्षों से उन्होंने विद्यालय में कई कार्य करवाए है। जैसे कुर्सियों, टाट-पट्टी उपलब्ध करना, वॉटर कूलर प्रदान करना तथा प्रति वर्ष विज्ञान व गणित, प्रदर्शनी के विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कृत करना। भविष्य में भी इसी तरह की मदद करते हुए विद्यालय को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर करने की कामना करते हुए धन्यवाद दिय




