मुर्शिदाबाद में भीषण ट्रेन हादसा: मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 मासूमों की मौत, कई घायल 

 

बहरामपुर (मुर्शिदाबाद)   : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से आज सुबह-सुबह एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। बहरामपुर थाना क्षेत्र के कर्णसुवर्ण रेलवे गेट के पास एक स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई। इस भीषण टक्कर में तीन स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।खुले रेलवे गेट के कारण हुआ हादसासूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। कर्णसुवर्ण इलाके में स्थित रेलवे गेट उस समय खुला हुआ था (वहां कोई बैरियर या गार्ड तैनात नहीं था)। जैसे ही स्कूल वैन ने लेवल क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश की, अचानक तेज रफ्तार ट्रेन वहां आ पहुंची और वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल, मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंकाहादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और प्रशासन राहत कार्य में जुट गए। आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, कई बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।इस भयावह हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में भारी शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button