अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही का पर्याय इंस्पेक्टर संजय सिंह, फजलगंज में गांजा तस्कर गिरफ्तार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले फजलगंज पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली।
पुलिस के अनुसार गोविन्द नगर पुल के नीचे से कन्टेनर यार्ड की तरफ जा जाते समय गिरफ्तार किए गये ग्राम गुडनपुर तहसील खागा थाना सुल्तानपुर घोस जिला फतेहपुर के मूल निवासी और वर्तमान में फजलगंज थाना क्षेत्र के जसपाल सिंह का गैराज गुरूनानक मार्केट के सामने रहने वाले इस शातिर तस्कर सत्यनारायण साहू उर्फ सत्तू पुत्र परमेश्वर के पास से 505 ग्राम नाजायज गांजा भी बरामद किया गया है।
अवगत कराते चलें कि इस शातिर गांजा तस्कर सत्यनारायण साहू उर्फ सत्तू को गिरफ्तार करने के रूप में जिस थाना फजलगंज पुलिस को यह महत्व पूर्ण सफलता मिली आजकल उसकी कमान हर तरह के अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मोर्चा खोले निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव सहायता में भी अग्रणी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले तेजतर्रार, व्यवहार कुशल प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर संजय सिंह के हाथ में है।
सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए अपनी जुझारू नौकरी के अबतक कार्यकाल में अनेक अपराधियों को जेल की हवा खिला चुके जुझारू इंस्पेक्टर संजय सिंह के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन उन्होंने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
इसी के साथ सरल और शालीन स्वभाव के इंस्पेक्टर संजय सिंह की कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही वह जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि अपने विभागीय कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ करने वाले लोकप्रिय कार्यशैली के जुझारू तेवरों वाले इंस्पेक्टर संजय सिंह की कर्तव्य के प्रति प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है।
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के आदेशानुसार अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सेंट्रल के डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन और स्वरूप नगर के एसीपी आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सटीक सूचना पर इस तस्कर सत्यनारायण साहू उर्फ सत्तू को गिरफ्तार करने में सफलता तब मिली जब पीड़ितों के पक्ष में और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तथा विभिन्न जनपदों के अपने जुझारू कार्यकाल के दौरान इसके पहले भी घटनाओं का सटीक खुलासा करने के साथ हर तरह के अनेक शातिरों को जेल की हवा खिला चुके और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों का अक्षरशः पालन करने में भी अग्रणी फजलगंज के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर संजय सिंह अपनी टीम के ई स्टेट चौकी प्रभारी उमाकान्त, मिल एरिया के चौकी प्रभारी पवन प्रताप, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार, अंकुश अग्रवाल, सचिन कशवाहा, विजय शंकर, कांस्टेबल विनोद कुमार और अवनीन्द्र दीक्षित आदि के साथ गश्त पर निकले हुए थे। अब पुलिस गिरफ्तार तस्कर सत्यनारायण साहू उर्फ सत्तू के सहयोगी साथियों को भी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button