कानपुर में भाजपा नेता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा ,तलाश में जुटी पुलिस

 

सुनील बाजपेई
कानपुरI यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हनुमंत विहार थाने में यह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी भाजपा नेता की तलाश कर रही है उसे पर एक रिसर्च सेंटर के मैनेजर की हत्या के प्रयास का आरोप है। रिसर्च सेंटर के मैनेजरकी हत्या के प्रयास का यह आरोप भाजपा नेता वैभव मिश्रा पर लगाया गया है।
आरोप है कि वैभव मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ घेराबंदी की और फिर जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मारकर गिरा दिया।
इसके बाद निजी रिसर्च सेंटर के मैनेजर ने भागकर जान बचाई। मामले में हनुमंत विहार पुलिस ने वैभव मिश्रा समेत 7 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है ।
मौके पर पहुंची पुलिस को हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रतीक अग्निहोत्री ने बताया कि वह गीता नगर स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। घटना के समय वह गीता नगर ऑफिस से घर आ रहे थे। केशरी गंगलम लान से सीधे रास्ते पर अपने घर पर जा रहा था, तभी संत चौरहे को पार करते ही पीछे से फायर की आवाज सुनी तो अपनी बुलेट को और तेज कर दिया। इसके बाद पीछा कर रही गुंडों की कार ने सीधे टक्कर मार दी। कार के साथ ही स्कूटर से भी दो गुंडे पीछा कर रहे थे। बोल रहे थे मार डालो, आज जिंदा बचना नहीं चाहिए।
किसी तरह भागकर खुद को सुरक्षित किया। हमला करने वाले कार सवार भाजपा नेता वैभव मिश्रा को पहचानता था। कार में छह लोग और स्कूटी सवार दो लोगों ने घेरकर हत्या का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button