जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह की सेवा शीघ्र बहाल हो-मंहत ब्रजेश

पटना,28 मई 2025 बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के न्यासधारी संरक्षक आचार्य महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर मिस्कीन को तनखैया मुक्त करने एवं सभी आरोपों से बरी करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर पंजाब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह एवं दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहब संत बाबा टीका सिंह को कबीरपंथी समाज की ओर से साधुवाद देते हुए उनकी सेवा शीघ्र बहाल करने की मांग की है।

श्री ब्रजेश मुनि महाराज ने आज़ यहां जारी एक वयान में कहा है,कि जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह की सेवा तख्त श्री हरि मंदिर साहिब में शीघ्र बाहल होना चाहिए।उन्होंने कहा है,कि गुरुद्वारा प्रबंधन से जुड़े कुछ स्वार्थी तत्वों ने साजिश के तहत जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह पर झूठा आरोप लगाकर उनकी सेवा स्थगित करके,इन्हें तनखैया घोषित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध आरोपों की जांच हेतु गठित कमेटी ने जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर मिस्कीन को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।विदित है,कि गुरु ग्रंथ साहिब में कबीर साहेब की वाणियों का महत्वपूर्ण स्थान होने से कबीरपंथी संतो की गहरी आस्था है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button