कैलाशपति मिश्र का राजनीतिक जीवन संघर्ष पूर्ण: अमरेंद्र कुमार सिंह
पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की मनाई गई जयंती
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। रविवार को पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र के 99वें जयंती शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के सुखदेव सभागार में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कैलाशपति मिश्र का राजनीतिक जीवन संघर्ष पूर्ण था। वह बिहार के वित्त मंत्री सन 1984 से 1990 तक, राज्यसभा के सदस्य सात, 2003 में गुजरात के राज्यपाल और 2003 को राजस्थान के राज्यपाल के पद पर रहे। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1926 को औरंगाबाद में हुआ था। उनकी मृत्यु 3 नवम्बर 2012 को हुई थी। खासकर उनसे मेरा व्यक्तिगत लगाव पटना की राजनीतिक में थी। महिला सेल की सचिव सुनीता देवी ने कहा कि कैलाशपति मिश्र बीजेपी जन संघ आरएसएस में रहते हुए बिहार के विकास के लिए कृत संकल्पित थे। गरीब और पिछड़े लोगों चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का क्यों ना हो, उनके हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद करते रहे। रोटी बैंक सहयोग समिति के संयोजक पवन शर्मा ने कहा कि पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र का संपूर्ण जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित था। उन्होंने जनमानस की सेवा के लिए समाज उच्च वर्गों और तत्कालीन सरकार से संघर्ष करते रहे। इस मौके पर समाजसेवी नाथू साव, इंजीनियर अमन कुमार, जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो, राजा कुमार, सुनीता देवी, अमरेंद्र कुमार सिंह, जुल्फिकार अली सहित अनेकों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।


