लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आगामी लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटपूतली के द्वारा जिला अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 04 कोटपूतली श्री सुरेश कुमार के द्वारा की गई। बैठक के दौरान विद्वान अधिवक्तागण के साथ लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण की योजना पर चर्चा की गई।




