बाराबंकी स्वर्ण जयंती सभागार विकास भवन बाराबंकी में अध्यक्ष मंत्री सक्रिय सदस्यों की बैठक संपन्न हुई
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* जनपद बाराबंकी के समस्त विभागों के संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री एवं सक्रिय सदस्यों की एक बैठक आज स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन बाराबंकी में संपन्न हुई. बैठक में उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर से निर्णय लिया कि जनपद स्तर की समस्याओं से निपटने के लिए हम सभी विभागों के संगठनों को एक मंच पर आना आवश्यक है. इसी क्रम में आज *कर्मचारी-शिक्षक महासंघ बाराबंकी* का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में डॉ आर पी सिंह बिसेन अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, मोहम्मद मुस्तफा खान अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी परिषद तथा राम चरण यादव अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का चयन किया गया.
संयोजक मंडल में अवनीश द्विवेदी वन विभाग, गौरव वर्मा पशुपालन, राजेश मिश्रा संग्रह अमीन, धर्मराज सिंह पंचायती राज, रमेश वर्मा अध्यक्ष फार्मेसिस्ट फेडरेशन, अभिषेक सिंह बेसिक शिक्षा विभाग, कासिम अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण, राजू धानुक पंचायती राज विभाग का चयन किया गया. कार्यालय सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग तथा आशीष कुमार रोडवेज विभाग का चयन किया गया. कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार पंचायती राज विभाग का चयन किया गया. आज बैठक में त्वरित क्रिया दल( क्यू आर टी) का भी गठन किया गया जिसमें फूलचंद वाहन चालक संघ, शहाब खालिद अल्पसंख्यक विभाग, आनंद चौधरी स्वास्थ्य विभाग, डॉ कमल कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग तथा राकेश कुमार पशुपालन विभाग का चयन किया गया. प्रिंट मीडिया के लिए अशोक कुमार पंचायती राज विभाग तथा सोशल मीडिया के लिए पीयूष कुमार शुक्ला लोक निर्माण विभाग का चयन किया गया. ऑडिटर पद पर वीर प्रकाश वर्मा स्वास्थ्य विभाग का चयन किया गया.
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आगामी बैठक 25 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी उसमें जो विभाग किसी कारण आज की बैठक में नहीं शामिल हो पाए उनको बुलाकर शामिल किया जाएगा तथा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा.



