राम नवमी, नवरात्र के समापन पर भव्य शोभा यात्राओं के साथ कानपुर में रही कन्या भोज की धूम

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां चैत्र नवरात्र के आज अखिरी दिन राम नवमी पर भगवान के साथ ही मां महागौरी की भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान देवी मंदिरों व घरों में हवन के बाद कन्याओं का पूजन कर उनका भोज भी किया गया। हर ओर देवी गीतों व जयकारों से माहौल भक्तिमय भी रहा।
शक्ति की अधिष्ठात्री भगवती जगदंबा व काली जी की आराधना-साधना के पर्व नवरात्रि में आज प्रातः से ही देवी दरबारों में श्रद्धा की फुहार बरसी। श्रद्धालुओं ने माता रानी को नारियल व चुनरी अर्पित कर दर्शन-पूजन किया व घर-परिवार एवं देश समृद्धि की दुआ मांगी। नवरात्र के दिनों में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं में विजय लक्ष्मी ,नेहा, अनुराग, शालू ,सुबोध, राघव, माधव बाजपेई, मनीश मिश्रा, मोना किट्टू और कीनू, रूची राज मिश्रा, मीठी, नंदन, कृष्णा आदि ने देवी मां का दर्शन कर मंदिरों व घरों में परांपरागत कन्या-पूजन कर हलवा, पूड़ी, चना, दही-जलेबी आदि का भोग लगाया। साथ ही कन्याओं को लाल चुनरी व उपहार भी भेंट किया।
इस दौरान मंदिरों में ‘जय श्री राम व जय माता दी’ के उद्घोष के बीच घंटाघड़ियाल भी खूब बजे। वहीं, जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसे भक्तों ने बड़े ही भक्ति भाव से चखा। वहीं हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी के भव्य शोभा यात्राओं का भी आयोजन किया गया। इस दौरान रामलला रावतपुर मंदिर से निकलने वाली सबसे बड़ी रामनवमी शोभा यात्रा के साथ ही अन्य सभी आयोजनों के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही तगड़ी तैयारी कर रखी थी जिसके तहत ही रामनवमी पर रावतपुर क्षेत्र से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भीलगाया गया था । अवगत कराते चलें कि रावतपुर क्षेत्र सांप्रदायिक दृष्टिकोण से भी बहुत संवेदनशील है और पूर्व में कई बार हिंसक घटनाएं भी हो चुकी हैं। यही वजह है कियहां सुरक्षाके कड़े इंतजाम रखना में कोई भी कसर बाकी नहीं रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button