बाराबंकी रामनगर में अंतर्जनपदीय कर गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने दो शातिर को किया गिरफ्तार आभूषण नगदी और अवैध हथियार बरामद

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* जनपद में चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चालकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.05.2025 को 02 अभियुक्तों 1. अजय पासी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम लखनीपुर थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर, 2. विनोद वर्मा पुत्र श्री राम वर्मा निवासी समरदहा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को ग्राम पांचूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से आभूषण, 01 अदद अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस, 35250/- रुपये नकद, बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 228/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण गिरोह बनाकर चोरी की घटना कारित करते हैं, जिसमें 02 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया है तथा शेष 02 अभियुक्त 1. सुरेश पासी पुत्र जुग्गीलाल उर्फ सुमेरी निवासी ग्राम रंजीतपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर, 2. छोटकन्ने उर्फ छोटू पुत्र रामआधार निवासी ग्राम बड़ागांव थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी वांछित है। अभियुक्तगण चोरी की घटना कारित करने से पूर्व अपने-अपने मोबाइल फोन लखनऊ में स्विच ऑफ करके आस-पास के जनपदों में जाकर दुकान का शटर तोड़कर व घर में घुसकर चोरी का घटना कारित करते थे एवं दुकान/घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में आने पर अभियुक्तगण द्वारा कैमरे को तोड़ दिया जाता था व डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) निकाल कर नदी/नहर में फेंक दिया जाता था।
आरंभिक जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसंतपुर व कस्बा रामनगर में घर/दुकान में घुसकर चोरी की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 132/2025 धारा 305ए/331(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 221/2025 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत है। एवं थाना मसौली व फतेहपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध क्रमशः मु0अ0सं0 173/2025 धारा 305ए बीएनएस व मु0अ0सं0 236/2025 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तगण द्वारा आभूषण चोरी के सम्बन्ध में थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर पर मु0अ0सं0 136/2025 धारा 305ए/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अजय पासी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम लखनीपुर थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर
2. विनोद वर्मा पुत्र श्री राम वर्मा निवासी समरदहा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर

*बरामदगी-*
1. 01 अदद मोटरसाइकिल (UP32 MT7835)
2. 01 अदद अवैध तमंचा
3. 01 अदद जिन्दा कारतूस
4. 35250/- रुपये नकद
5. 04 जोड़ी पायल
6. 05 जोड़ी बिछिया
7. 01 अदद सिक्का
8. 01 मांग बिंदी अभियुक्त गण द्वारा आभूषण चोरी के संबंध में थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर पर बीएनएस पंजीकृत है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button