प्रवेश हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा एक हत्याभियुक्त गिरफ्तार
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* *स्वाट, सर्विलांस व थाना सतरिख पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रवेश हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद पत्थर बरामद-
दिनांक 02.10.2025 को वादी झब्बू पुत्र विश्राम निवासी ग्राम जैसाना थाना सतरिख जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दिया गया कि उनका पुत्र प्रवेश कुमार दिनांक 01.10.2025 समय करीब 21.00 बजे से लापता है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 461/25 धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया, मृतक प्रवेश कुमार उपरोक्त का शव दिनांक 04.10.2025 को ग्राम जैसाना के जंगल में मिला था।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा साक्ष्य संकलन कर घटना के अतिशीघ्र अनावरण किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में दिनांक 07.10.2025 को स्वाट, सर्विलांस व थाना सतरिख पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त अवधेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम रैथा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर कब्जे/ निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद पत्थर व मृतक का एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मेरी ससुराल ग्राम जैसाना थाना सतरिख जनपद बाराबंकी में है। मै अपनी पत्नी शालू के साथ ससुराल जाता तो देखता कि मृतक प्रवेश कुमार मेरी पत्नी को गंदी नजर से देखता था अगर मेरी पत्नी कहीं बाहर जाती तो वह उसका पीछा किया करता था । मृतक प्रवेश कुमार को मैने कई बार समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नही था। दिनांक 01.10.2025 को शाम के 6.00 बजे से मृतक प्रवेश कुमार को फोन करके चकसार जंगल के पास बुलाया और उसे मेरी पत्नी का पीछा करने से मना किया किन्तु मृतक प्रवेश कुमार ने गाली देते हुए कहा कि तुम्हे जो करना है कर लो इसी बात को लेकर मुझे आक्रोश आ गया तभी पास में ही पड़े पत्थर के टुकड़े से प्रवेश कुमार के सिर पर वार करके हत्या कर दी।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
अवधेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम रैथा थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ
*बरामदगी-*
1. आलाकत्ल एक अदद पत्थर
2. एक अदद मोबाइल फोन (मृतक का) पास में पड़े पत्थर के टुकड़े से प्रवेश के सिर पर वार करके हत्या कर दी




