उत्तरबंगाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री का दौरा: नागराकाटा में मृतकों के परिजनों को मुआवजा चेक सौंपा ।

 

अजित प्रसाद
नागराकाटा /जलपाईगुड़ी :उत्तरबंगाल में आई भीषण बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लेने आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नागराकाटा पहुँचीं। सुबह से ही आकाश में घने बादल और चारों ओर जल जमाव की स्थिति—उसके बीच ही मुख्यमंत्री ने नागराकाटा ब्लॉक के राहत शिविरों का दौरा किया।

बाढ़ में मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ₹5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक खुद मुख्यमंत्री ने सौंपा।
प्रशासन के अनुसार, डुआर्स और दार्जिलिंग जिलों में इस बार की बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। विशेष कर नागराकाटा ब्लॉक में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, और एक व्यक्ति अब भी लापता हैं।

राहत शिविर में मुख्यमंत्री के सामने एक किशोरी पहुँची जो बाढ़ में अपनी माँ को खो चुकी है। किशोरी की पीड़ा सुनते ही मुख्यमंत्री भावुक हो पड़ती हैं और तुरंत पुलिस प्रशासन को आदेश देती हैं कि लापता महिला की खोज के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। किशोरी जब अपनी माँ का नाम लेकर रोने लगती है, पूरा राहत शिविर भावनात्मक वातावरण से भर जाती है।

हालाँकि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, लेकिन सैकड़ों लोग अब भी बेघर और आश्रयविहीन। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार जल्द ही पुनर्वास और पुनर्निर्माण का कार्य शुरू करेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग को तेज़ी से कार्य शुरू करने और राहत कार्यों में कोई ढिलाई न करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button