यातायात पुलिस ने स्कूल कमोंदा में  छात्र/छात्राओं को दी यातायात नियमों बारे जानकारी।

 

अश्विनी वालिया
पुलिस टीम ने साईबर क्राईम सें बचनें बारे भी किया जागरुक। जिला यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाऐ जा रहे हैं। बुधवार को पुलिस विभाग की टीम ने राजकीय स्कूल कामोदा में छात्रों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस कोर्डिनेटर सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम ने सड़कों पर प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं के बारे में छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी लापरवाही से ही ज्यादा सड़क दुर्घटना घटती हैं। सडक दुर्घटना पीड़ित परिवार के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आती है। हमारी थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सड़कों पर हमेशा यातायात के नियमों की पालना करनी चाहिए। युवा वर्ग यातायात नियमों को अपने व्यवहार में अपनाकर तथा छोटी-छोटी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाकर अपना व दूसरों के जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं। वीरेंद्र विक्रम ने कहा कि यदि हमारे सामने कोई सड़क दुर्घटना हो जाति है तो हमें घायल की मदद करनी चाहिए, क्योंकि हमारे चार-पांच मिनट उस घायल व्यक्ति को जीवन दान दे सकते हैं। घायल व्यक्ति को हस्पताल पुहंचाने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा ईनाम दिये जाने का प्रावधान है। इसलिए आओ आज हम सब प्रतिज्ञा करें कि हम सब सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तुरन्त हस्पताल पुहंचाने में मदद करेंगे तथा स्वंय भी सङक सुरक्षा नियमों की पालना करेंगे। यातायात कोर्डीनेटर ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों की पालना करने की शपथ दिलवाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने साईबर क्राईम सें बचनें बारे भी जागरुक किया तथा साईबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे जानकारी दी। इस मौका पर स्कूल स्टाफ सहित काफी संख्या में छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button