मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल.कॉलेज बंद

विशेष प्रतिनिधि
मुंबई। मुंबई में मंगलवार ;7 जुलाई सुबह से घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर मुंबई में मंगलवार को सभी सरकारी, प्राइवेट एवं नगर निगम संचालित स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे। लगातार हो रही बारिश की वजह से सोमवार ;6 जुलाई को मुंबई और आस.पास के जिलों में जन.जीवन लगभग ठप हो गया। कई सड़कें पानी में डूब गईं। पेड़ उखड़ गए और दीवार व बिलबोर्ड गिरने की कई घटनाएं सामने आईं।
मौसम विभाग के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम काफी खराब हो सकता है। इसलिए लोगों को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है। भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। बिजली आपूर्ति में भी रुकावट आ सकती है। आईएमडी की चार कलर वाले अलर्ट सिस्टम में ऑरेंज अलर्ट तीसरे नंबर पर होता है। यह येलो अलर्ट से ज्यादा गंभीर, लेकिन रेड अलर्ट से एक स्तर नीचे होता है।
अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई.पुणे एक्सप्रेसवे के श्मिसिंग लिंक बाईपास पर मुंबई की ओर जाने वाला रास्ता सोमवार रात फिर से खोल दिया गया। भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की वजह से यह रूट 18 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहा था। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ;एमएसआरडीसी ने बताया कि भूस्खलन वाली जगह की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद रात 10:10 बजे से गाड़ियों की आवाजाही दोबारा शुरू कर दी गई। सोमवार सुबह करीब चार बजे ष्मिसिंग लिंक की सबसे लंबी सुरंग  के निकलने वाले रास्ते के पास भूस्खलन के बाद मुंबई जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button