राष्ट्र के निर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका है: सांसद नवीन जिन्दल

मारकंडा नेशनल कॉलेज में सांसद नवीन जिन्दल ने बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लेकर युवाओं से संसदीय कार्यप्रणाली पर विचार सांझा किए

 

अश्विनी वालिया ब्यूरो चीफ
शाहाबाद मारकंडा: भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा 17वें राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन मारकंडा नेशनल कॉलेज में किया गया। इसमें सांसद नवीन जिन्दल ने बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लेकर युवाओं से संसदीय कार्यप्रणाली पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि
राष्ट्र के निर्माण में युवा शक्ति की अहम भूमिका है। युवा संसद के आयोजन के पीछे सरकार का मकसद है कि इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं में संसदीय प्रक्रियाओं की समझ विकसित होने के साथ साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहन मिलेगा। सांसद नवीन जिन्दल ने महात्मा बुद्ध के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि व्यक्ति को मौजूदा परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने युवा संसद में छात्रों द्वारा उठाए गए जनसंख्या नियंत्रण कानून के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि इसे नियंत्रण की बजाय जनसंख्या स्थिरिकरण यानी पापुलेशन स्टेबलाइजेशन कानून के रूप में लागू किया जाए तो वे इसका समर्थन करते हैं। प्रिंसिपल डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि छात्रों ने युवा संसद के जरिए एक देश एक चुनाव, समाज में महिलाओं की दशा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, देश की आर्थिक उन्नति पर चिंता और जनसंख्या कानून को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि 55 युवाओं ने 55 मिनट तक युवा संसद में संवाद किया। जिसमें से 47 छात्रों ने मंच के माध्यम से अपने विचार रखे। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद जिन्दल ने कॉलेज में पांच लाख रुपए का जिम का सामान और छह लाख रुपए हाल में निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इस तरह कॉलेज को 11 लाख रुपए की सौगात सांसद ने दी। साथ ही उन्हें रविवार को दिल्ली में होने वाले पोलो मैच का निमंत्रण भी दिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. अशोक चौधरी, चेयरमैन यशपाल वधवा, सुभाष कलसाना, डॉ. दिनेश चहल, मंच संचालिका डॉ. शालिनी शर्मा, तिलकराज अग्रवाल, हरभजन बंसल,ओम प्रकाश गुलियानी, प्रेमनाथ गंभीर, रविंद्र सांगवान, त्रिलोचन हांडा, सुदर्शन कक्कड़, दीपू जैन, बलदेव राज, अमरजीत, दीपक आंनद, यादविंद्र राणा, अनिल गर्ग व ईश अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button