1984 के पीड़ितों को नोकरी के नियुक्ति पत्र के लिए संघर्ष करने पर राजीव बब्बर का आभार जताया ।
नई दिल्ली – 1984 के सरकारी कत्लेआम के पीड़ितों को दिल्ली सरकार द्वारा सरकारी नौकरी दिलवाने के प्रयास में प्रमुख भूमिका निभाने वाले भाजपा नेता राजीव बब्बर का आज विभिन्न सिक्ख संगठनों ने एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधको ने आभार व्यक्त किया 1984 सिख नरसंहार से प्रभावित परिवारों को MTS पदों के नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के लिए दिल्ली सरकार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त भी किया गया ,गोरतलब है कि
कुछ महीने पहले 19 परिवारों को नोकरी हेतु नियुक्ति पत्र दिए गए थे और अब 36 और परिवारों को नौकरी प्रदान की गई है। यह पहल इन परिवारों को सम्मानजनक और स्थिर जीवन की दिशा में आगे बढ़ाने का दिल्ली सरकार का एक संवेदनशील प्रयास है।इस अवसर पर राजीव बब्बर ने कहा कि
जिन परिवारों ने उस नरसंहार में अपने प्रियजनों को खोया और वर्षों तक असहनीय पीड़ा व अन्याय सहा, उनके लिए यह नियुक्तियाँ सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार की संवेदना, न्याय और नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसी भी कांग्रेस सरकार थी जो सिखों के गलों में टायर जलाकर मार रही थी और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार है जो पीड़ित परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और नयी उम्मीद देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भावना महज़ नौकरी से परे, इंसाफ और मानवता की पुनर्स्थापना का प्रतीक है।इस प्रतिनिधिमंडल मंडल में बलदेव सिंह वीर जी अध्यक्ष गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब,एच एस सेठी, सिक्ख नेता रविंद्र सिंह सोनू, अमरजीत सिंह अमर, नवप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह गोल्डी, जगमोहन सिंह मोहनी,अवनित सिंह रजनीश दिवान आदि मौजूद थे सभी ने राजीव बब्बर को सिरोपा,शाल भेंट कर सम्मानित किया।



