डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी छत्तीसगढ आध्यात्म विभूषण सम्मान से हुए सम्मानित

 

लोरमी-मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष,श्रीमद्भागवत व मानस परिवार छत्तीसगढ के संयोजक व संस्थापक शिक्षाविद साहित्यकार कथावाचक एवम समाज सेवक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज को विभिन्न क्षेत्रो मे किए गए योगदान के लिए सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के सभागार मे छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर विनय कुमार पाठक,छत्तीसगढ राज भाषा आयोग के सचिव डाक्टर अभिलाषा बेहार,वरिष्ट समाज सेवी श्री एस डी बडगैया,डॉक्टर रमेश चंद्र श्रीवास्तव,डॉक्टर बिष्णु कुमार तिवारी के कर कमलो राज्य स्तरीय छत्तीसगढ आध्यात्म विभूषण सम्मान 2026से पर्यावरण एवम पर्यटन विकास समिति बिलासपुर द्वारा सम्मानित किया गया ।शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध के प्रधानपाठक सारधा लोरमी निवासी डॉक्टर तिवारी इसके पूर्व राज्यपाल सम्मान सहित करीब दो सौ से अधिक शासकीय/अशासकीय सम्मान से सम्मानित किए जा चूके है। सरस्वती शिशु मंदिर तिलकनगर बिलासपुर के सभागार मे शाम 6 बजे डॉक्टर तिवारी सहित 24विभूतियो का सम्मान तथा विभिन्न प्रकार की पर्यावरण संरक्षण व जागरण के कार्यक्रम समिति व छात्र छात्राओ को प्रशस्तिपत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त जानकारी समिति क अध्यक्ष डाक्टर विवेक तिवारी एवम कार्यक्रम संचालक डॉक्टर राघवेन्द्र दुबे ने दी। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ आध्यात्म विभूषण सम्मान 2026से सम्मानित होने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपमुख्यमंत्री अरूण साव
जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू नगर पालिकाध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिको एवम संगठनो ने डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज को हार्दिक बधाई प्रेषित किए है। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई दी और कहा कि डॉ सत्यनारायण तिवारी साहित्य, समाज व धर्म सेवा में प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button